आजमगढ़: तालाब में उतराता मिला किशोरी का शव, एक दिन पूर्व हुई थी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में गुरूवार को तालाब से किशोरी का उतराता शव बरामद हुआ है। आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की शिनाख्त करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद ही संदिग्ध किशोरी की पहचान कर ली गई। 

किशोरी पास के ही रसूलपुर भदौरा गांव की रहने वाले चांदनी के रूप में हुई। आस-पास के लोगों ने बताया कि एक दिन पूर्व किशोरी बकरी चराने के लिए घर से बाहर निकली थी। देर रात तक आस-पास के लोगों ने किशोरी की खोजबीन की थी पर पता नहीं चल पाया था। गुरूवार दोपहर को तालाब में शव देखा तो शोर मचाया तब इस मामले की जानकारी हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:-हम किसी के रोकने से रुकने वाले नहीं- डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर बोले शिवपाल यादव

संबंधित समाचार