Auraiya: पुलिसकर्मियों के रहले की व्यवस्था होगी बेहतर, एसपी ने शासन को भेजा प्रस्ताव, चुनाव के पहले बैरक बनकर होगी तैयार
औरैया में तैनात पुलिसकर्मियों के रहने की बेहत व्यव्स्था के लिए बैरक का निर्माण होगा।
औरैया में तैनात पुलिसकर्मियों के रहने की बेहत व्यव्स्था के लिए बैरक का निर्माण होगा। छह माह पहले इसका प्रस्ताव एसपी ने शासन को भेजा था। इससे उम्मीद है कि चुनाव के पहले बैरक बनकर तैयार हो जाएगी।
औरैया, अमृत विचार। थाने व कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों के रहने की बेतहर व्यवस्था किये जाने के लिए जिले के सभी थाना व कोतवाली में बैरक निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है। छह माह पहले इसका प्रस्ताव एसपी ने शासन को भेजा था। इससे उम्मीद है कि चुनाव के पहले बैरक बनकर तैयार हो जाएगी।
जिले में महिला थाना सहित तीन कोतवाली व नौ थाना हैं। वर्तमान में कहीं भी पुलिसकर्मियों को रहने की समुचित व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि वह किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा चुनावों में तैनात किये जाने वाले पुलिसकर्मियों को बैरक न होने से स्कूल, कालेज या गेस्ट हाउस में ठहराना पड़ता है।
इस समस्या को देखते हुए एसपी ने सभी थाने व कोतवाली में बैरक बनाए जाने का प्रस्ताव करीब छह माह पहले शासन को भेजा था। एक माह पूर्व प्रस्ताव पास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। जबकि कुछ जगहों पर निर्माण कार्य शुरू होना है। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के पहले बैरक बनकर तैयार हो जाएगी। बैरक निर्माण कार्य को लेकर लगातार एसपी संबंधित दिशा-निर्देश दे रहीं हैं।
