Kanpur Dehat: पूर्व प्रधान के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे…. फावड़ा व सब्बल बरामद, दो अन्य फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में पूर्व प्रधान का हत्यारोपी गिरफ्तार।

कानपुर देहात में पूर्व प्रधान के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। आरोपी के पास फावड़ा व सब्बल बरामद हुआ।

कानपुर देहात, अमृत विचार। सरदारपुर गांव के पास खेत में एंगल गाड़ने को लेकर कहासुनी में नंदना गांव के पूर्व प्रधान की हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व दो सब्बल पुलिस ने देर शाम बरामद कर लिए। वहीं हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया गया।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव के समीप बुधवार को रमाकांत अपने खेत की मेड़ पर लोहे के एंगल गाड़ने के लिए गड्ढा खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान नंदना गांव निवासी पूर्व प्रधान राजेश कटियार उर्फ मिस्टर (50) की रमाकांत से एंगल गाड़ने को लेकर कहासुनी हो गई थी। तभी रमाकांत ने अपने भाई प्रभूशंकर व बेटे अभिषेक कटियार के साथ मिलकर फावड़ा व सब्बल से पूर्व प्रधान राजेश कटियार पर वार कर हत्या कर दी थी।

जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मौके पर छानबीन करते हुए परिजनों से जानकारी जुटाई। डॉग स्क्वायड व फॉरेसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य संकलित कराए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी रमाकांत कटियार को हिरासत में लेकर तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। देर शाम पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक फावड़ा व दो अदद सब्बल बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपी रमाकांत कटियार ने पुलिस को बताया कि मृतक पूर्व प्रधान के शुभ फार्म हाउस के बगल से जाने वाले रास्ते के बगल में उसकी जमीन है। जिसपर वह पुत्र के साथ जानवरों को रोकने के लिए पिलर के गड्ढे खुदवा रहा था। तभी पूर्व प्रधान ने पिलर के गड्ढे खेत से लगाकर खोदने की बात कहते हुए गाली देते हुए उसे धक्का दे दिया।

जिस पर उसने अपने भाई प्रभूशंकर व पुत्र अभिषेक के साथ मिलकर पूर्व प्रधान राजेश कुमार उर्फ मिस्टर कटियार को धक्का देकर हाथ में लिये फावड़ा व सब्बल से वार कर हत्या कर दी। सिकंदरा थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार