Unnao News: CRPF जवान की कैंप के अंदर मौत, रामपुर की 239वीं बटालियन में तैनाती, बिहार के मुंगेर का रहने वाला था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सीआरपीएफ जवान की कैंप के अंदर संदिग्ध मौत।

उन्नाव में सीआरपीएफ जवान की कैंप के अंदर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रामपुर की 239वीं बटालियन में तैनात था। बिहार के मुंगेर का जवान रहने वाला था।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में सीआरपीएफ जवान की गुरुवार सुबह कैंप के अंदर हालत बिगड़ गई। उसे बिस्तर पर बेसुध देख साथियों ने उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी जवानों ने हार्टअटैक से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत का सही कारण पता चलने की बात कह रही है। 

बता दें कि बिहार प्रांत के जिला मुंगेर अंतर्गत थाना धराहरा क्षेत्र के शिवकुंड गांव निवासी अशोक कुमार सन-1999 में सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। पदोन्नति पर हेड कांस्टेबल (हवलदार) हो गए थे। वह 239वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रामपुर से बुधवार रात उन्नाव आये थे। कंपनी सदर क्षेत्र के लोकनगर स्थित चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय में रुकी थी।

गुरुवार सुबह वह चारपाई पर बेसुध मिले तो साथियों ने आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीआरपीएफ सीओ संजीव कुमार झां ने उच्चाधिकारियों व परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। वहीं पुलिस पीएम रिपोर्ट आने पर ही आगे कुछ कह पाने की बात कह रही है।

 

 

संबंधित समाचार