हरदोई में राजमाता की जयंती पर सम्मानित हुईं महिलाएं, BJP जिलाध्यक्ष और समाजसेवी ने दी श्रद्धांजलि
हरदोई, अमृत विचार। विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त 10 महिलाओं को राज माता स्वर्गीय विजया राजे सिंधिया की जयंती पर सम्मानित किया गया। समाजसेवी अनुराधा मिश्रा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज माता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
बहरा सौदागर बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि राजमाता का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। राज माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर डा. अंजली गुप्ता, कवयित्री अमिता मिश्रा, शिक्षिका चित्रा बाजपेई, समाजसेवी अधिवक्ता कुमुदनी तिवारी, गायिका वैष्णव रस्तोगी सहित विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में अनुराधा मिश्रा, रीना गुप्ता, डॉ. रतन कौर गुप्ता, अविनाश मिश्रा, सौरभ सिंह गौर, पंकज सिंह, अंबुज शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव व अशोक सिंह लालू आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -हम किसी के रोकने से रुकने वाले नहीं- डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर बोले शिवपाल यादव
