प्रयागराज: पैनिक बटन से लैस होंगी जिले की बसें, महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा, लाइव ट्रैकिंग डिवाइस से मिलेगा यह लाभ...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रदेश सरकार ने महिलाओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बसों में सफर करने वाली महिलाओ की सुरक्षा को लेकर अनोखी पहल शुरू की है। अब रोडवेज बसों में पैनिक बटन लगाया जाएगा। चलती बस में अगर कोई महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है तो पैनिक बटन दबाते ही तत्काल मदद के लिए पुलिस पहुंचेगी। इससे महिला यात्री बसों में सफर के दौरान खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेगी।

खास बात यह है कि आने वाले दिनों में जो भी साधारण श्रेणी की नई बसें बेड़े में शामिल होंगी, उन सभी में पैनिक बटन रहेगा। बताया जा रहा है कि इस वर्ष रोडवेज के बेड़े में 650 बसें शामिल होंगी। इसमें से तकरीबन 50 बसें प्रयागराज को मिलेंगी। इससे महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी। बताया गया कि पैनिक बटन दबाने से परिवहन निगम के अफसरों और पुलिस को एक साथ सूचना मिलेगी। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय में कमांड सेंटर तैयार किया जाएगा।

जिससे 24 घंटे बसों की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा आने वाली बसों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस की भी व्यवस्था की जा रही है। जिससे बसों की ट्रेनों की तर्ज पर ट्रैकिंग की जा सकेगी। बसों का रूट, उनकी लाइव लोकेशन, डिपो, खाली सीटों की संख्या, बस की टाइमिंग, किराया आदि की जानकारी भी यात्रियों को मिल सकेगी।

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अब साधारण श्रेणी की जो बसें मिलेंगी उसमें पैनिक बटन लगे होंगे। निर्भया योजना के अंतर्गत लखनऊ व गाजियाबाद की बसों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: विश्व अर्थराइटिस दिवस पर बोले डीएम, कहा- गठिया की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी

संबंधित समाचार