बरेली: रोहिलखंड मेडिकल काॅलेज के सामने जर्जर मार्ग को बनाएगा नगर निगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार । रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के सामने से डोहरा की तरफ जा रहे जर्जर मार्ग को नगर निगम बनाकर दुरुस्त करेगा। इस मार्ग पर गड्ढे भरकर उसमें तारकोल मिक्स गिट्टी डाल दी गई है।

डोहरा रोड पुल तक निगम की सीमा है। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के सामने का मार्ग जर्जर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बुधवार की शाम तक गड्ढेदार सड़क पर गुरुवार सुबह गड्ढे भरे मिले तो सुबह टहलने वाले लोग अचंभित हुए। दोपहर बाद उन्होंने सड़क बनने का कारण पूछा तो उन्हें पता चला कि यह सड़क निगम बनाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा 29 को जाएंगे दिल्ली, करेंगे मुस्लिम महापंचायत

संबंधित समाचार