Fatehpur News: ग्राम पंचायत भवन बन गया जुआरियों का अड्डा, विकास की चर्चा के बजाय फेटी जा रही ताश की गड्डियां
फतेहपुर में ग्राम पंचायत भवन बन गया जुआरियों का अड्डा।
फतेहपुर में ग्राम पंचायत भवन जुआरियों का अड्डा बन गया। पंचायत भवन में विकास की चर्चा के बजाय ताश की गड्डियां फेंटी जा रही है। रोजाना जुएं की महफिल सज रही है।
फतेहपुर, अमृत विचार। विकासखंड देवमई क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंधरापी गांव में सज रही पंचायत भवन में जुआ की फड़े ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव बने मूल दर्शन सरकार ने गांवों में पंचायत भवन इसलिए बनवाया गया कि जिससे यहां बैठकर विकास के लिए प्लानिंग बन सके। लेकिन गंधर्पी गांव में हकीकत कुछ और है।
बिंदकी तहसील के गंधर्पी गांव में बने पंचायत भवन पर जुआरियों ने अपना कब्जा कर लिया है। यहां हर दिन जुए की फड़ सजती है। जिसमें लोग जुटते हैं। भवन के अंदर से लेकर बाहर तक तमाम लोगों के जुआ खेलने का वीडियो भी सामने आया है। ग्राम प्रधान वा पंचायत सचिव बेखबर है।
वीडियो बनाने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए रमेश चंद्र बजरंग सविता संतोष रविदास आदि ने बताया कि यहां कोई अधिकारी कभी नहीं बैठता है। ऐसे में यहां असामाजिक तत्व के लोगों ने कब्जा कर लिया है। लोग यहां शराब तक पीते हैं। जुए को लेकर झगड़े तक होते हैं। भवन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कोई अधिकारी कभी नहीं बैठता है। कुर्सी और मेज खाली पड़ी रहती हैं।
ग्रामीणों की कोई सुनवाई तक नहीं होती है। भवन में गंदगी का अंबार भी लगा है। ग्राम पंचायतों के ऑफिस, उनकी बैठकों के आयोजन तथा गांव स्तर पर पंचायत सचिव की मौजूदगी हो, इसके लिए भवनों का निर्माण सरकार ने कराया। इसके साथ ही इन भवनों में पंचायत सचिव के रुकने की व्यवस्था भी होती है। पंचायत भवन में लाखो रुपए की लागत लगाई गई है। भवन में एक बैठक हॉल, दो ऑफिस रूम, कर्मी आवास भी बनाए गए हैं।
