हरदोई : सिंघाड़े तोड़ने गए युवक की तालाब मे डूब कर मौत, एक दिन बाद मिला शव
हरदोई, अमृत विचार। एक युवक गुरुवार को घर से सिंघाड़े तोड़ने की बात कह कर निकला था। उसके बाद से वह लापता हो गया। अगले दिन शुक्रवार को उसका शव तालाब में उतराता हुआ देखा गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।
बताया गया है कि टड़ियावां थाने के डिडियानी गांव निवासी 40 वर्षीय रामसेवक पुत्र छेदा मेहनत-मज़दूरी करता था। वह अपने दो भाइयों मे छोटा था। घर वालों के मुताबिक रामसेवक की शादी हुई थी, लेकिन शादी के छह महीने बाद ही वह उसे छोड़कर चली गई। रामसेवक गुरुवार को गांव के बाहर तालाब में सिंघाड़े तोड़ने के लिए गया हुआ था। जहां वह अचानक तालाब के गहरे पानी में डूब गया। उसके बाद से उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नही लगा।
शुक्रवार को कुछ लोगों ने तालाब में उसका शव उतराता हुआ देखा। इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवा कर उसे अपने कब्ज़े में लेते उसका पोस्टमार्टम कराया है।
ये भी पढ़ें -इजराइल-हमास हमले को लेकर प्रयागराज में रहा अलर्ट, मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात
