अमरोहा: बुखार से महिला समेत दो लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। बुखार से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। दोनों ही गांवों में सौ से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। एक ही दिन में हुई दो लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि शनिवार को दोनों गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों का चेकअप व दवा वितरित करने जाएंगी।

जनपद में अभी भी बुखार का कहर जारी है। गजरौला क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। सबसे ज्यादा मौत खाद गुर्जर गांव में हुई हैं। नवादा उर्फ सुल्तानपुर मौलवी गांव निवासी सरोज उर्फ महेंद्री (45) को चार दिन से तेज बुखार था। उनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इसके अलावा चौबारा गांव निवासी नन्हे (32) को भी तीन दिन से तेज बुखार था। उनका भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 

दोपहर में उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों गांवों के सैकड़ों लोग अभी भी बुखार की चपेट में हैं। झोलाछापों से उपचार कराने को मजबूर हैं। चिकित्साधीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिलहाल दोनों गांवों में शनिवार को टीम भेजकर शिविर लगाकर लोगों की जांच व इलाज कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: तांत्रिक के बेटे ने मुरादाबाद की महिला से दोस्त संग किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार