बरेली: 'खेत में है सोने की अशरफी...सब परेशानी हो जाएगी दूर', ऑटो चालक को ठग ने लगाई छह लाख की चपत
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज क्षेत्र के ऑटो चालक के खेत में सोने की अशरफी का खजाना बताकर छह लाख रुपये का चूना लगाने वाले कथित बाबा और उसके सहयोगी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम कृतकपुर निवासी तारा चंद ने बताया कि वह ऑटो चालक हैं।
आरोप है कि काले खां नामक एक युवक से उसकी मुलाकात कचहरी पर हुई। उसने अम्बरपुर प्रहलापुर भोजीपुरा निवासी बाबा शमिर खां का नंबर दिया और बताया कि वह उसके गुरु हैं। इनसे मिलने से परेशानी दूर हो जाएगी। जिनसे बात करने पर विलवा पुल के नीचे मिलने को बुलाया। आरोप है कि उसने उसके गांव का नाम पूछा और उसके खेत में ले गया।
जहां पर थोड़ी सी मिट्टी खोद कर बताया कि यहां पर सोने की अशरफी हैं, लेकिन यह तुम्हारे बेटे की भेंट मांग रही है। जिस पर उसने मना कर दिया। फिर ठग ने काले हिरन का कस्तुरी दाना खरीदने के नाम पर उससे छह लाख रुपये ठग लिए थे। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें- बरेली: हमास नहीं इजरायल फैला रहा है आतंकवाद- तौकीर रजा
