बरेली: ट्रेन के पायदान पर खड़े युवक का सिर खंभे से टकराया, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। दिल्ली से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हरदोई के थाना संडीला के गांव गौसवा निवासी जीतू कन्नौजिया ( 30) सियालदह एक्सप्रेस से दिल्ली से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह ट्रेन के पायदान पर खड़ा था।

जैसे ही उसने सिर बाहर निकाला, वैसे ही वह स्टेशन पर बने पुल के खंभे से टकरा गया। वह 100 मीटर दूर डाउन लाइन पर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। युवक के पास से मिले मोबाइल पर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- बरेली: नए झमेले में फंसे शहर के दो प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक डॉक्टर, जानिए मामला

संबंधित समाचार