Kanpur Accident: अनियंत्रित कंटेनर खडे़ डंपर में घुसा, गुजैनी हाईवे पर लगा लंबा जाम, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
कानपुर में चालक को झपकी आने से अनियंत्रित कंटेनर खंडे डंपर में घुस गया।
कानपुर में चालक को झपकी आने से अनियंत्रित कंटेनर खंडे डंपर में घुस गया। जिससे करीब दो घंटे तक गुजैनी हाईवे जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर व कंटेनर को हटवाकर जाम खुलवाया।
कानपुर, अमृत विचार। शनिवार सुबह कंटेनर चालक को झपकी आने से अनियंत्रित कंटेनर गुजैनी हाईवे पर खड़े डंपर में घुस गया। जिससे करीब दो घंटे तक गुजैनी हाईवे जाम रहा, मौके पर पहुँची पुलिस ने डंपर व कंटेनर को हटवा कर जाम खुलवाया।
सैफई निवासी कंटेनर चालक अमित कुमार ने बताया कि कोलकाता से माल लोड कर दिल्ली जा रहा था, शनिवार सुबह वह गुजैनी हाईवे पर पहुंचने के दौरान उसे झपकी आ गई। जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से घुस गया।
जोरदार टक्कर से डंपर हाईवे के बीचों बीच खड़ा हो गया, वहीं कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे से हाइवे पर करीब दो घण्टे जाम लगा रहा। मौके पर पहुँची गुजैनी पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया।
