शाहाबाद के स्कूल में पहुंची मंत्री रजनी तिवारी, क्लास में बच्चों को पढ़ाया - पूछे सवाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद / हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी जटपुरा गांव में जनता से सीधे संवाद करने के बाद जटपुरा इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंची। यहां पर उन्होंने बच्चों के बीच जाकर शैक्षणिक हकीकत को परखा। उन्होंने बच्चों से कुछ प्रश्न पूछे। अधिकांश बच्चों ने सही जवाब दिया। छोटे बच्चों द्वारा रुक-रुक कर दिए गए जवाब पर उच्च शिक्षा मंत्री संतुष्ट नजर आईं।

उन्होंने शिक्षक और शिक्षिकाओं से बच्चों को और निखारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं, स्कूल में बच्चों पर और मेहनत करें ताकि बच्चे अधिक ज्ञान अर्जित कर सकें। इस मौके पर एसडीएम पूनम भास्कर, खंड शिक्षा अधिकारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - Prayagraj News : खेत के बीच हुई सेना के हेलीकॉप्टर की Emergency लैंडिंग 

संबंधित समाचार