लखनऊ: उत्तर रेलवे ने एक दिन में किया रिकॉर्ड 101 रैकों का लदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि उत्तर रेलवे ने बुधवार को एक दिन में रिकॉर्ड 101 रैकों का लदान कर एक और उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले 29 अगस्त, 2020 को एक दिन में 59 रैकों के लदान का रिकॉर्ड था। इन 101 रैकों के लदान में …

लखनऊ। उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि उत्तर रेलवे ने बुधवार को एक दिन में रिकॉर्ड 101 रैकों का लदान कर एक और उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले 29 अगस्त, 2020 को एक दिन में 59 रैकों के लदान का रिकॉर्ड था। इन 101 रैकों के लदान में खाद्यान्न के 38 रैक, उर्वरक के 10, सीमेंट के 4, पीओएल के 7, कंटेनर के 35 रैक, चीनी के 2 और अन्य विविध मदों के 5 रैक शामिल हैं।

महाप्रबंधक ने बताया कि कोरोना के कारण सामने आयी चुनौतियों के बावजूद उत्तर रेलवे रात-दिन काम कर रहा है और अपनी दक्षता और कार्य-निष्पादन बढ़ाने के लिए इस आपदा को अवसर के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा उत्तर रेलवे अपने यात्रियों को सुरक्षित ओर सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने और राष्ट्र की अर्थव्यव्स्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

संबंधित समाचार