आगरा: पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड जल्द देने वाली है दस्तक, आईएमडी ने दी यह अहम जानकारी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। पूरे प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है। लोग अब ठंड का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय मौसम विभाग ने एक जानकारी साझा की है जिसके बाद आप जान जाएंगे कि इस बार ठंड जबरदस्त पड़ने वाली है। आईएमडी यानि भारतीय मौसम विज्ञान विभान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे देश का मौसम बदलने वाला है।

कुछ ही दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी होने वाली है जिसके बाद मैदानी इलाकों में ठंड दस्तक देने वाली है। आईएमडी ने बताया कि अभी भी देश के उत्तर पश्चिम व मध्य क्षेत्र में बारिश हो सकती है। IMD ने जानकारी दी की जेएंडके, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी यूपी और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

आईएमडी ने बताया कि उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 117 अक्टूबर के आसपास बारिश हो सकती है। इससे इन इलाकों में ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: अलीगढ़: त्योहारों के मौके पर जिले में 4 से 13 नवंबर तक लगेगा आतिशबाजी बाजार, प्रशासन ने की यह तैयारी...

संबंधित समाचार