Viral News: ये है दुनिया का सबसे डरावना और भुतहा गांव, यहां खुलेआम सड़कों पर घूमते हैं भूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भूत-प्रेत पर सभी लोग यकीन नहीं करते हैं। अक्सर ये देखा गया है कि कई लोग इसे सिर्फ मन का वहम मानते हैं। वह ऐसा मानते हैं कि भूत-प्रेत जैसा कुछ होता नहीं है, तो शायद यूके के इस गांव में जाने के बाद आपके विचार भी बदल जाएंगे। बता दें यूके में बसे एक छोटे से गांव में आपको सड़कों पर घूमते कुत्ते, इंसान सहित ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जिनकी मौत कई साल पहले हो चुकी है। 

हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के केंट में बसे Pluckley नाम के गांव की। इस गांव को दुनिया में सबसे डरावना और भुतहा माना जाता है। इस गांव में कुल 12 ऐसी जगहें हैं, जहां भूत खुलेआम घूमते दिखाई देते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इस गांव के भुतहा होने की बात खुद गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। जिस रिकॉर्ड बुक में आने के लिए लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है, जिसमें नाम लिखवाने के लिए सबूत देना पड़ता है, उसने भी मान लिया कि वाकई इस गांव में भूत घूमते हैं। 

बता दें इस गांव में कई अडवेंचरस लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। इसे स्टेकशन के लिए जाना जाता है। इस गांव में बारह ऐसे स्पॉट्स हैं, जहां लोगों ने दिन या रात, किसी भी टाइम भूत देखा है। अगर आपने इन गलियों में किसी से बात की है, या किसी ने आपको टोका है तो जरुरी नहीं की वो जिंदा होगा। कई साल पहले मर चुके लोग भी यहां आपसे बात कर सकते हैं। बेहद खूबसूरत इस गांव में आपको सुविधा की सारी चीजें मिल जायेंगी। इसमें चर्च, स्कूल, रेस्त्रां और कई दुकानें शामिल हैं। 

ये गांव भुतहा है, इसकी जानकारी ज्यादातर लोगों को है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग यहां छुट्टी मनाने आते हैं। इस गांव का इतिहास काफी पुराना है। यहां वर्ल्ड वॉर 1 के कई सैनिक रहते थे। माना जाता है कि ये सैनिक मौत के बाद अपने परिवार से मिलने यहां वापस भूत बनकर आए और फिर लौटे नहीं। इस गांव को मोस्ट हॉन्टेड का टैग गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड से भी मिल चुका है। गांव में ऐसे बारह लोग हैं, जो भूत बनकर किसी को भी नजर आ जाते हैं। इसमें एक कुत्ता भी शामिल है। 

ये भी पढे़ं- Viral Video: लड़कियों ने साड़ी पहनकर इस गाने पर किया गजब का डांस, मूव्स पर फिदा हुए लोग

 

संबंधित समाचार