Air India ने तेल अवीव के लिए निर्धारित उड़ानों को 18 अक्टूबर तक किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी निर्धारित उड़ानों को 18 अक्टूबर तक निलंबित कर दिया है। एयरलाइंस आम तौर पर तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक निर्धारित उड़ानें संचालित करती है।

उसने इससे पहले 14 अक्टूबर तक सेवाओं को निलंबित किया था। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि तेल अवीव से आने-जाने वाली निर्धारित उड़ानें अब 18 अक्टूबर तक निलंबित कर दी गई हैं। अधिकारी ने कहा कि एयरलाइंस जरूरत के अनुसार भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ानें संचालित करेगी। 

ये भी पढे़ं- बरेली: ADEN ने चार घंटा कराया इंतजार, ट्रैक मैन की पत्नी ने आहत होकर खाया जहर

संबंधित समाचार