यहां मच्छर से बना बर्गर शौक से खाते हैं लोग, 5 लाख मच्छरों से बनाते हैं टिक्की, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
हम और आप में से लगभग सभी लोग मच्छर से परेशान रहते हैं। मच्छर की आवाज और उसके काटने से रातों की नींद खराब हो जाती है। वहीं अब मच्छर से जुड़ा हुआ एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो के अनुसार, लोग मच्छर से बने बर्गर को खाते हैं। अफ्रीका में ये देखने को मिला है कि लोग मच्छरों को पकड़ कर उसकी टिक्की बनाते हैं और उसे तल कर बर्गर के साथ मिलाकर खाते हैं। जानकारी के अनुसार, इस बर्गर को लोग काफी पसंद भी करते हैं। इस मच्छर वाले बर्गर के स्वाद को लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं लोगों का मानना है कि इस बर्गर में बहुत ही ज्यादा प्रोटीन की मात्रा है, जो शरीर के लिए लाभदायक है।
https://www.instagram.com/reel/Cr3dkG_LdBe/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में जानकारी दी गई है कि मच्छर वाले बर्गर का स्वाद बेहतरीन होता है। इसे लोग बड़े ही शौक से खाते हैं। दरअसल, बरसात के मौसम में हर साल विक्टोरिया झील के पानी से मच्छर पैदा होते हैं और झुंड बनाकर उड़ते हैं। ऐसे में स्थानीय लोग इन मच्छरों को पकड़कर जमा कर लेते हैं फिर से आपस में मिलाकर तवा या फ्राई पैन पर पका लेते हैं।
जानकारी के मुताबिक, एक बर्गर की टिक्की बनाने के लिए 5 लाख मच्छरों को इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद उसे अच्छे से मिला लिया जाता है। मच्छरों को मिलाने के बाद उसे तवा पर तेल की मदद से पका लिया जाता है।
ये भी पढे़ं- Viral News: ये है दुनिया का सबसे डरावना और भुतहा गांव, यहां खुलेआम सड़कों पर घूमते हैं भूत
