Pakistan : बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने आधी रात की गोलीबारी, छह श्रमिकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्वेटा। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने छह श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तानी पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी हिदायतुल्ला दश्ती ने कहा कि बंदूकधारियों ने प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 606 किलोमीटर दक्षिण में तुरबत शहर में आठ श्रमिकों पर आधी रात को गोलीबारी की। 

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दश्ती ने कहा कि श्रमिक शहर में निर्माणाधीन एक निजी निर्माण परियोजना का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें:- Israel Hamas War: अमेरिका में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन, लहराया फलस्तीनी झंडा... विशेष समुदाय के लोगों को हिरासत में लिया

संबंधित समाचार