बरेली: घर जाकर पत्नी को टीका न लगाने पर एएनएम पर ताना तमंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक गांव में कैंप के दौरान युवक ने एएनएम से घर जाकर गर्भवती पत्नी को टीका लगाने को कहा। इस पर एएनएम ने घर जाने से मना कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने एएनएम के सिर पर तमंचा तान दिया। शोर सुनकर गांव गांव वाले पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।

पीलीभीत निवासी नम्रता कुआंटांडा के फैजनगर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर तैनात हैं। जिले में चल रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत उनकी ड्यूटी गांव कंजा चकरपुर में टीकाकरण के लिए लगाई गई है। नम्रता के अनुसार वह गांव में टीकाकरण कर रही थीं। तभी गांव का एक युवक वहां पहुंचा। वह नशे में धुत था।

उसने नम्रता से कहा कि उसके घर चलकर गर्भवती पत्नी को टीका लगाए। नम्रता ने कह दिया कि पत्नी को लेकर वह शिविर में आ जाए। यहीं वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस बात पर वह भड़क गया। उसने एएनएम के सिर पर तमंचा दान दिया और जान से मारने की धमकी दी। नम्रता का कहना है कि घटना के बाद से वह दहशत में हैं। उन्होंने पालू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सेटेलाइट से किसानों पर नजर, पराली जलाई तो होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार