प्रयागराज: अतीक के बेटों की रिहाई पर जश्न मनाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने बनाया यह खास प्लान...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। अतीक इस दोनों बेटों की रिहाई पर जश्न मनाने वालों की अब खैर नहीं है। उन पर पुलिस जा कड़ी नजर है। रिहाई के समय उनकी गाड़ी के पीछे काफिला बनाकर चलने वालों की पहचान के साथ तलाश भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर जश्न की फोटो पोस्ट करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिये कमिश्नर प्रयागराज ने एक टीम गठित की है। गाड़ी नंबरों से उनका पता लगाया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं। 

बतादें कि अतीक के बेटे एहजम और उसके नाबालिग छोटे भाई अबान की रिहाई के बाद जब उन्हें हटवा ले जाया जा रहा था तभी उनकी गाड़ी के पीछे धीरे-धीरे दर्जनों गाड़ियों का काफ़िला तैयार हो गया था। उस दौरान अतीक के तमाम समर्थकों और उसके बेटों के दोस्तों ने रास्ते और अपने घरों पर जमकर आतिशबाजी की थी। वीडियो में यहां तक देखा गया कि अतीक के बेटों की गाड़ी के अगल-बगल घोड़े दौड़ाए थे और नारेबाजी भी की गयी थी।

अतीक के तमाम समर्थकों और बेटों के दोस्तों ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर जश्न मनाने की फोटो और वीडियो को भी शेयर किया था। जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो गई। अतीक समर्थकों का कारनामा देखकर पुलिस वाले भी सकते में आ गए थे। पुलिस ने अतीक के बेटों की रिहाई को गोपनीय रखा था। ऐसे में समर्थकों को रिहाई के बारे में कैसे जानकारी हुयी, इस बात को लेकर पुलिस भी हैरान है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जश्न मनाने वाले आखिर कौन है, उन्हें कैसे रिहाई के बारे में कैसे जानकारी मिली। गाड़ी की सटीक लोकेशन के बारे में किसने उन्हे बताया। फिलहाल पुलिस कि गठित टीम उन सभी कि तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: IND VS PAK Match: भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, लिखा ये संदेश

संबंधित समाचार