बरेली: जिले में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज, एक दिन में मिले 32
बरेली, अमृत विचार। डेंगू के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिले में 32 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 100 से अधिक मरीजों का जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर इलाज चल रहा है। जिले में डेंगू के कुल 377 केस हैं।
मीरगंज, शेरगढ़, फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक में मरीजों की संख्या अधिक है। सीएमओ डा. विश्राम सिंह ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही आशाएं गांवों में जाकर लोगों को मलेरिया और डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: बाबुओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला संगठन निकला फर्जी, जानिए पूरा मामला
