नवरात्रि को लेकर आज से नगर क्षेत्र में रूट डायवर्जन, इस ओर न जाएं
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। नवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है, जो रविवार से 27 अक्टूबर सुबह 8 रात्रि 10 बजे तक तक प्रभावी रहेगी।
कालीबाड़ी क्षेत्र में मां काली देवी का प्राचीन मंदिर है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसलिए मंदिर, शहामतगंज तिराहा और बरेली कॉलेज चौराहा की तरफ से भारी वाहनों के अवागमन पर रोक रहेगी। हालांकि, श्रद्धालु अपने वाहनों से आ जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: अमीन की गिरफ्तारी मामले में एंटी करप्शन के डीआईजी को भेजा पत्र
