Lucknow University: यूजी और पीजी में दाखिले के लिए आज अंतिम अवसर, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक में छात्र-छात्राओं के लिए दाखिला लेने के लिए आज अंतिम दिन है। लखनऊ विश्वविद्यालय ने एलयूआरएन पोर्टल खोल दिया है। पोर्टल रविवार की मध्यरात्रि तक खुला रहेगा।

बता दें कि 3 अक्टूबर को लविवि के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधकों और प्राचार्यों के साथ बैठक की थी। बैठक में भी एलयूआरएन (लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर) पोर्टल बंद होने का मुद्दा उठा था। 

कुछ महाविद्यालय के प्रबंधकों और प्राचार्यों ने कहा था कि पोर्टल बंद होने के कारण दाखिले नहीं हो पा रहे हैं। संबंद्ध महाविद्यालयों और छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर एलयूआरएल पोर्टल 12 अक्टूबर से खोल दिया गया था। पोर्टल आज मध्यरात्रि तक खुला रहेगा। संबंद्ध महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का दाखिला लेने के लिए आज अंतिम अवसर है।

यह भी पढ़ें:-शारदीय नवरात्र आज से शुरू, मंदिरों उमड़ी भक्तों की भीड़, लखनऊ के बाजारों में बढ़ी रौनक

संबंधित समाचार