बढ़ता ई-कचरा विनिर्माताओं के लिए अवसर: प्रौद्योगिकी उत्पाद उद्योग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी उत्पाद उद्योग का कहना है कि बढ़ता ई-कचरा विनिर्माताओं के लिए एक अवसर है। ई-कचरा ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद है, जिसकी अब जरूरत नहीं है, जो काम नहीं कर रहा है या उपयोगकर्ता के लिए उसकी जरूरत समाप्त होने के करीब है।

इनमें तार से लेकर बड़े उपकरण तक शामिल हैं। डेल टेक्नोलॉजीज के अनुभव नवाचार समूह के वरिष्ठ विशिष्ट इंजीनियर निक एबेटिएलो ने कहा, “जहां ई-कचरा एक बढ़ता हुआ पर्यावरणीय मुद्दा है, वहीं यह विनिर्माताओं, ग्राहकों और आम जनता के लिए एक साथ आने और इस मुद्दे को हल करने का एक अवसर है।

डेल में हम पुनर्चक्रण की रणनीति को अपनाते हैं... अनुपयोगी प्रौद्योगिकियों के चुनिंदा पदार्थों का इस्तेमाल पुनर्चक्रण करके नए उत्पाद तैयार करने के लिए किया जाता है।'' दुनिया के विभिन्न हिस्से पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपना रहे हैं। इसके साथ ही कंपनियां भी एक चक्रीय अर्थव्यवस्था की जरूरत को समझ रही हैं, जहां एक बेकार उत्पाद को किसी दूसरे उपयोगी उत्पाद में बदला जाता है।

पर्सनल कंप्यूटर, स्मार्टफोन, टेलीविज़न और पहनने योग्य उपकरणों की एक अन्य विनिर्माता लेनोवो अपनी ‘लेनोवो एसेट रिकवरी सर्विसेज’ के जरिए आईटी परिसंपत्तियों और डेटा सेंटर बुनियादी ढांचे का प्रबंधन करती है।

लेनोवो इंडिया के निदेशक (समाधान और सेवा समूह) रोहित मिधा ने कहा कि सही सेवा प्रदाता चुनते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि ई-कचरा कम से कम हो। जो उपकरण निपटान की प्रौद्योगिकियों को समझता हो और पुनर्चक्रण के विकल्प मुहैया कराए।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मिनी बस ने कंटेनर को टक्कर मारी, 12 लोगों की मौत, 23 घायल   

संबंधित समाचार