बहराइच: लाभार्थी के बजाए दूसरे के खाते में भेज दी मजदूरी, मनरेगा लोकपाल ने बीडीओ को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के सल्हुवा गांव निवासी एक ग्रामीण को प्रधानमंत्री आवास का भुगतान दिया गया। लेकिन मजदूरी का पैसा लाभार्थी के खाते में न भेजकर दो अन्य लोगों के खाते में भेज दिया है। इसका खुलासा होने पर मनरेगा लोकपाल ने बीडीओ को पत्र लिखकर रुपये वापस दिलाने की मांग की है।

कैसरगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सल्हुवा निवासी जगदेव पुत्र छोटेलाल को प्रधानमंत्री आवास मिला था। इस पर आवास निर्माण के लिए पात्र लाभार्थी के खाते में तीन किस्त में एक लाख 20 हजार रूपये उसके खाते में भेज दिया गया। मनरेगा लोकपाल उमेश तिवारी को को ग्रामीण छोटेलाल ने शिकायती पत्र देकर कहा है कि मजदूरी का पैसा उसके या उसके परिवार के सदस्य के खाते में न भेजकर दूसरे के खाते में भेज दिया गया। 

मनरेगा लोकपाल ने बताया कि जांच के दौरान मजदूरी का पैसा रामकेवल, बुधराम और महजबी के खाते में 14875 रूपये भेज दिया गया। जबकि यह तीनों परिवार के सदस्य भी नहीं है। जांच में दूसरे के खाते में रुपये भेजने के मामले में मनरेगा लोकपाल ने शुक्रवार को बीडीओ कैसरगंज को पत्र भेजकर छोटेलाल के खाते में वापस धन भेजने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-शारदीय नवरात्र आज से शुरू, मंदिरों उमड़ी भक्तों की भीड़, लखनऊ के बाजारों में बढ़ी रौनक

संबंधित समाचार