UP: एकतरफा प्यार में पागल किशोरी ने किया कुछ ऐसा, हर कोई जानने के लिए हो गया बेताब, फिर ऐसे पहुंची पुलिस
कानपुर में एकतरफा प्यार में पागल किशोरी ने युवक पर चाकू से हमला किया।
कानपुर में एकतरफा प्यार में पागल किशोरी ने युवक पर चाकू से हमला किया। बीच-बचाव में आए युवक पर हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को थाने ले गई।
कानपुर, अमृत विचार। एकतरफा प्यार में पागल किशोरी ने शनिवार रात प्रेमी पर चाकू से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए युवक पर भी किशोरी ने हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर इलाकाई लोगों ने किशोरी को पकड़ने का प्रयास किया तो किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को थाने ले गई।
यशोदा नगर निवासी युवक का न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र के गंगापुर कालोनी में छुआरे का गोदाम है। शनिवार देर शाम युवक अपने गोदाम में था, तभी क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी उनके गोदाम में आई और चाकूओं से युवक पर हमला बोल दिया। गोदाम संचालक पर हमला होते देख कर्मचारी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया किशोरी ने उस पर भी चाकू से प्रहार कर दिया। शोरगुल सुनकर क्षेत्रीय लोग एकत्रित हुए तो युवती ने खुद को गोदाम में बने कमरे में बंद कर लिया।
घटना की सूचना पर न्यू आजाद नगर चौकी प्रभारी धर्मा कुशवाहा मौके पर पहुंचे और किशोरी को कमरे से बाहर निकाल कर सेन थाने ले गए। पीड़ित युवक ने बताया कि किशोरी पिछले एक माह से उसे फोन कर जबरन प्रेम संबंधों का दबाव बना रही थी। युवक ने खुद के शादी शुदा होने का हवाला दिया तो किशोरी आक्रोशित हो गई, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दे डाला। सेन थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। किशोरी से पूछताछ की जा रही है।
