सुलतानपुर: गोवंश से टकराकर आग का गोला बनी तेज रफ्तार कार, दो बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक कार गोवंश से टकराकर आग का गोला बन गई। हालांकि, कार में बैठे दो बच्चों समेत दंपति ने कूदकर जान बचा ली, लेकिन बच्चों को चोटें आई हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के रामनाथपुर के पास एक गोवंश से टकरा गई, जिससे उसमें शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक, कार में बैठे लोगों ने कूदकर जान बचाई, लेकिन इनमें से दो बच्चों को चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कूरेभार भेजा गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी ने बताया कि जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी महफूज अहमद (37) अपनी पत्नी सायरा बानो (33), बेटी शहनाज (आठ) और दो वर्षीय बेटे के साथ लखनऊ से शाहगंज लौट रहे थे। 

तिवारी के अनुसार, महफूज खुद ही कार चला रहे थे और जब वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर के पास पहुंचे, तब उनका वाहन गोवंश से टकरा गया। तिवारी के मुताबिक, कार की रफ्तार अधिक थी, जिससे शॉट सर्किट होने के कारण उसमें आग लग गई। 

उन्होंने बताया कि आग लगते ही महफूज और उनकी पत्नी सायरा बच्चों को लेकर बाहर कूद गए, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन बच्चों को चोटें आई हैं। तिवारी के अनुसार, हादसे की सूचना पाते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और पानी का टैंकर मंगाकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि यूपीडा ने एम्बुलेंस बुलाकर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -बलिया में बोले रवींद्र कुशवाहा- हमास ने किया इजरायल पर आतंकी हमला, भारत आतंकवाद के खिलाफ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म