मुरादाबाद : कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताकर ग्रहण की सदस्यता
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खुर्शीद के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी
मुरादाबाद। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने पार्टी कार्यालय पर रविवार को भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अनीस और उनके साथियों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराकर माला पहनाकर स्वागत किया। मोहम्मद अनीस ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताया। कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव नफरत फैलाएं सभी वर्गों पर समान रूप से जोड़कर रख सकती है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहम्मद अनीस मोहम्मद, इलियास मोहम्मद, वकील मोहम्मद, खुर्शीद मोहम्मद, जुनेद, मोहम्मद फहीम, अफसर अली, मोहम्मद आसिफ आदि शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के एडवोकेट मुख्तियार, गयूर अंसारी, रईस खां, शहजाद खां, अफजल साबरी, जिला मीडिया कोआर्डिनेटर राजेंद्र वाल्मीकि, मंगल सेन, फिरोज खां, सुरेश चंद सक्सेना, बाबू नदीम मलिक आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : महानगर में मनमाने तरीके से नहीं होगा ई-रिक्शा का संचालन
