मुरादाबाद : महानगर में मनमाने तरीके से नहीं होगा ई-रिक्शा का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

व्यवस्था : 2000 ई-रिक्शा का जोन निर्धारण अभी बाकी, आठ जोन निर्धारित, नवंबर में लागू होगी व्यवस्था

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में ई-रिक्शा के मनमाने संचालन पर अब रोक लगेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने आठ जोन निर्धारित कर दिए हैं। अब तक जिन 2000 ई-रिक्शा चालकों का नाम पता सत्यापित नहीं हो पाया है उन्हें 31 अक्टूबर तक सत्यापित कराने का अवसर दिया गया है। ऐसा न कराने वाले चालक ई रिक्शा नहीं चला पाएंगे। महानगर में 10,000 के करीब अनुमानित ई-रिक्शा का संचालन मनमाने तरीके से हो रहा है। इनके चलते लगने वाले जाम और सड़क हादसे रोकने के लिए अब यातायात पुलिस ने योजना के अनुरूप इन्हें जोनवार रूट में बांटा है। महानगर में आठ जोन निर्धारित कर ई-रिक्शा का संचालन नवंबर से कराने की तैयारी है। जो आठ जोन निर्धारित किए गए हैं। 

पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि अभी तक जिन ई-रिक्शा संचालक, चालक के नाम पते आरटीओ कार्यालय के रिकार्ड के आधार पर सत्यापित हो चुके हैं उसके आधार पर जोनवार ई-रिक्शा का निर्धारण किया गया है। लगभग 2000 ई -रिक्शा चालकों ने अभी सत्यापन नहीं कराया हैं। इनको 31 अक्टूबर तक का समय दिया है। जो नहीं कराएंगे उनका संचालन नहीं होगा। नवंबर में इसे प्रभावी रूप से लागू कराएंगे। 


ये हैं ई-रिक्शा संचालन के लिए निर्धारित जोन

  • जोन1: लाइनपार, मान सरोवर, प्रकाश नगर, रामलीला मैदान, कुंदनपुर विकास नगर, हनुमान नगर, चाऊ की बस्ती, एकता कॉलोनी, ढक्का, पैपटपुरा, जयंतीपुर, पीर का बाजार, करूला, पुतलीघर, कुंदनपुर, चौहानों की मिलक को शामिल किया गया है। 
  • जोन 2: बुद्धि विहार, कांशीराम नगर, मिलन विहार, खुशहालपुर, बुद्धा पार्क, शाहपुर तिगरी, सम्राट अशोक नगर, प्रीत विहार 
  • जोन 3: चंद्र नगर, आवास विकास कॉलोनी, पीलीकोठी के पीछे, रेलवे कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय, भांतू कॉलोनी, हिमगिरी कॉलोनी, हरथला, हरथला रेलवे स्टेशन, मोरा की मिलक 
  • जोन 4: पुलिस अकादमी, पुलिस लाइन, जिगर कॉलोनी, बंगला गांव, दौलतबाग, चक्कर की मिलक, पुराना आरटीओ, कचहरी
  • जोन 5: नवीन नगर, रामगंगा विहार, आशियाना कॉलोनी, ग्राम मौरा, साईं मंदिर, सोनकपुर, वेव सिटी, टीडीआई सिटी, दीन दयाल नगर
  • जोन 6: इम्पीरियल तिराहा, बुध बाजार, मानपुर, कटरा नाज, अमरोहा गेट, मंडी  चौक, सम्भली गेट, हैलेट रोड, बाजार गंज, टाउनहाल, बर्तन बाजार, सर्राफा बाजार, पारकर कॉलेज रोड, कंजरी सराय, गुरहट्टी चौराहा, जेल रोड, जैन मंदिर, कंपनी बाग
  • जोन 7: मंडी चौक, बारादरी, दीवान का बाजार, लालबाग, तहसील स्कूल, एस कुमार चौराहा, रेती स्ट्रीट, फैजगंज, पीरगैब, जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद, ताजपुर माफी, किसरौल, कानून गोयन, नवाबपुरा
  • जोन 8: बरवलान, गुलाबबाड़ी, अटल घाट, कटघर रेलवे स्टेशन, मकबरा, लाजपतनगर, सम्भल चौराहा, गांधी नगर, पीरजादा, ईदगाह, असालतपुरा, प्रिंस रोड, इंद्रा चौक पत्थर का चौराहा, लंगड़े की पुलिया, भूड़े का चौराहा

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : लगन व कर्मठता से किसान की बेटी बनी अधिकारी

संबंधित समाचार