Shardiya Navratri: भोर पहर से ही मां देवी के मंदिरों के खुले पट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सुबह से ही मां देवी के मंदिरों पट खुल गए।

कानपुर में नवरात्र के पहले दिन ही सुबह से ही मां देवी के मंदिरों के पट खोल दिए गए। शहर के तपेश्वरी, बारादेवी समेत तमाम मां देवी के मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ रहे है। मंदिरों में पुलिस-प्रशासन तैनात है।

कानपुर, अमृत विचार। नवरात्र के नौ दिन मां देवी की विधि-विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। इन नौ रूपों में भक्त शैलपु़त्री, ब्रम्हचारिणी, चन्द्रघण्टा, कुष्माण्डा, स्कन्धमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्विदात्री के रूप में पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाए मां के चरणों में निवेदित करते है। नवरात्र के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है।

Shardiya Navrat News

भोर पहर से ही पट खुल जाने पर शहर के तपेश्वरी मंदिर, बारादेवी मंदिर, विंध्वासिनी मंदिर समेत तमाम मां देवी के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में मां के शैलपुत्री स्वरूप का मनोहारी श्रंगार किया गया। मंदिरों में जलाभिषेक के साथ हवन-पूजन भी हुआ। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों में कलश की स्थापना की। मंदिरों में और लोगों ने घरों मे कन्य भोज कार्यक्रम भी किया। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के बाहर और अंदर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

Shardiya Navrat News 1

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव