Etawah: पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के सरगना को लगी गोली… गिरफ्तार, दो साथी और चोरी की सात बाइक बरामद
इटावा में पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार।
इटावा में पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिराहे के सरगना के गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की सात बाइक और कारतूस बरामद हुआ।
इटावा, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लॉयन सफारी के पास शनिवार की रात पुलिस की अर्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सरगाना से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सरगना के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से तमंचा कारतूस के अलावा अन्य सामान बरामद किया है।
पूछताछ के बाद उसकी निशनदेही पर पुलिस ने खंडहर में चोरी की गई सात बाइकों को भी बरामद किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोग इटावा और उसके आसपास के जिलों से बाइकों को चोरी कर छिपाकर रख लेते थे। बाद में ग्राहक मिलने के बाद बाइकों को बेच देते थे।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन अपनी टीम के साथ गस्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि वाहन चोर गिरोह का सरगना छिपाकर कर रखी बाइकों को बेचने की फिराक में है। इस सूचना से उन्होने एसओजी टीम के अलावा बसरेहर पुलिस को अवगत कराया।
तीनों टीमों के पहुंचने के बाद उन्होने मुखबिर के द्वारा बताए स्थान की घेराबंदी की। पुलिस की भनक लगने पर वाहर चोर गिरोह के सरगना ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायर किए। जिससे वाहन चोर गिरोह का सरगना पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुखवीर उर्फ नेता निवासी नगला बाबा थाना वैदपुरा बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वही पास में खंडहर पडे मकान से चोरी की सात बाइकें बरामद कर ली।
पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी सोनू उर्फ राम कुमार व रवि निवासी रीचपुरा भी चोरी की वारदात में शामिल रहते है। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए वाहन चोरों ने बताया कि वह इटावा के अलावा आसपास के जिलों से बाइकों की चोरी करते है और उन्हें सस्ते दामों पर बेचकर धन लाभ प्राप्त करते है।
सुखवीर उर्फ नेता शातिर बदमाश है उसके खिलाफ अलग आग थानों में चोरी व आर्म्स एक्ट के 19 मामले दर्ज है। उन्होने पुलिस टीम को दस हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की। पकडे गए वाहन चोरों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
