कासगंज: विकास के नाम पर ग्राम पंचायत में लाखों रुपये का घोटाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ततारपुर में घोटाले और भ्रष्टाचार की बदबू आ रही है। जहां धरातल और कागजों की हकीकत बिल्कुल अलग है। गांव में जो विकास कार्य दर्शाकर धनराशि उपयोग किया गया वह धनराशि ग्राम प्रधान और सचिव पर डकारने का आरोप लगा है।

आरटीआई से मिली सूचना के बाद स्थिति बिल्कुल साफ हो गई और घोटाला भी बिल्कुल खुलकर सामने आया है। इधर मामले की शिकायत अब शासन स्तर तक की गई है।

ततारपुर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की सूचना एक ग्रामीण ने मांगी। ग्रामीण अफजल का आरोप है कि पहले तो सूचना देने में आनाकानी की गई और फिर जब नियमों का हवाला दिया गया तो सूचना दी उसमें भी भ्रामक सूचना दे दी। इतना नहीं भ्रामक सूचनाओं में भी घोटाला खुलकर सामने आया है। 

सूचना अधिकार अधिनियम के मिली सूचना के अनुसार ग्राम प्रधान शशि एवं ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया है कि कॉलोनी की 238 संख्या में बाउंड्री वाल का निर्माण कराया गया है। यह निर्माण तीन लाख 21 हजार 740 रूपये से हुआ है। इसके अलावा नहर की पटरी पर तीन 72 हजार 327 रूपये से कार्य हुआ है। वही और भी कार्य कराए गए है। 

आरोप है कि 1200 कॉलोनी में नाली निर्माण का कार्य तीन लाख 66 हजार 520 एवं दूसरा कार्य तीन लाख 91 हजार 756 रूपये कराया गया है। लाखों रुपये से कार्य कराए गए है। आरोप है कि धरातल पर इनमें से आधे कार्य भी नहीं हुए है। जिससे घोटाला स्पष्ट हो गया है। मामले में अफजल ने शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शासन से की है। शासन ने इसका संज्ञा लिया है और पंचायती राज विभाग को जांच सौंप दी है।

पहले भी लगते रहे हैं आरोप
पहले भी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगता रहा है। इसकी शिकायत की जाती रही है अब एक फिर से ग्राम पंचायत ततारपुर विवादों के घेरे में आयी है और फिर से सवाल उठ रहे है।

मामले में जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही होगी। यदि गड़बड़ी हुई है तो गड़बड़ी करने के वालों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। - देवेंद्र सिंह, डीपीआरओ

ये भी पढे़ं- कासगंज: सिक्किम में मिल रहे हैं और भी सैनिकों के शव, लेकिन राघवेंद्र का सुराग नहीं

 

संबंधित समाचार