Shardiya Navratri 2023: Kannauj और Kanpur Dehat में नवरात्र के प्रथम दिन देवी मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
कानपुर देहात और कन्नौज में देवी मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
कानपुर देहात और कन्नौज में देवी मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही घरों में कलश स्थापना भी की गई। मंदिरों के बाहर पुलिस-प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे।
कानपुर टीम, अमृत विचार। कानपुर देहात और कन्नौज में देवी मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही घरों में कलश स्थापना भी की गई। मंदिरों के बाहर पुलिस-प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे।
कन्नौज : नवरात्र के पहले दिन जगह-जगह देवी मां के नौ रुपों की स्थापना हुई। इसके साथ ही भक्तों ने व्रत रख कर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही कई जगह कलश यात्रा भी निकाली गई।
कानपुर देहात : शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों और घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में पूरे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। वहीं देर शाम तक भजन-कीर्तनों का दौर चलता रहा।
