बरेली: हिन्दू युवा वाहिनी नेता की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/मीरगंज,अमृत विचार। रात में सोते समय हिन्दू युवा वाहिनी के नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कातिल ने उनके शरीर पर ताबड़तोड़ वार किये। मौके पर पहुंची पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली। जिससे हत्यारे का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के …

बरेली/मीरगंज,अमृत विचार। रात में सोते समय हिन्दू युवा वाहिनी के नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कातिल ने उनके शरीर पर ताबड़तोड़ वार किये। मौके पर पहुंची पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली। जिससे हत्यारे का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी के पैर में गोली लगी जबिक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया।

शाही थानाक्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी संजय सिंह भदौरिया हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष थे। वह दुनका में किराये के भवन में चल रहे एक अस्पताल में मैनेजर थे। बुधवार रात वह अस्पताल के सामने खुली जगह में मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर ने तब तक चाकू से वार किए जब तक संजय की मौत नहीं हो गई। हमले के दौरान संजय की आंतें तक पेट से बाहर आ गई।

सुबह जब लोगों ने संजय का शव खून से लथपथ पड़ा देखा तो वहां भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो उसे सीसीटीवी फुटेज मिल गई। फुटेज में एक युवक चाकू से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा था। हमलावर की पहचान दुनका के इमरान के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने इमरान और उसके मकान मालिक रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

दोपहर में पुलिस ने घेराबंदी कर इमरान को रतनपुर गांव के पास घेर लिया। पुलिस को देख इमरान ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली इमरान के पैर में लगी। जबिक सिपाही विनय भी गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मकान मालिक अभी फरार चल रहा है।

“शाही में अस्पताल के मैनेजर की हत्या की गई थी। पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी के पैर में गोली लगी है।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार