आगरा के पिनाहट थाने में आया गजब का मामला, दो गधों को लेकर घंटों चली बहस, लगी चौपाल, यह है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। ताजनगरी आगरा में एक गजब का मामला सामने आया। यहां पर दो पक्ष दो गधों के लिए पिनाहट थाने में जमकर हंगामा करते रहे। पुलिस ने किसी तरीके से दोनों को शांत कराया और चौपाल लगाई गई जिसके बाद मामला सुलझ गया।

बता दें कि यहां के एक किसान महेंद्र सिंह के दो गधे पास में घास चरने गए थे जो चोरी हो गए। जिसके बाद उन्होंने अपनी तरफ से दोनों गधों की खोज शुरू कर दी।

Untitled-7 copy

वो जहां भी गधे बिक रहे होते वहां पहुंच जाते और अपने गधों को न देखकर लौट आते। एक दिन उन्होंने फिरोजाबाद के रामनगर इलाके में एक किसान अमर सिंह के यहां अपने दोनों गधों को देख लिया। जिसके बाद उन्होंने किसान अमर सिंह से कहा कि यह दोनों गधे उनके हैं। जिस पर दोनों में ही विवाद शुरू हो गया और विवाद बढ़ गया। जिसके बाद किसान महेंद्र सिंह घर लौट आए और पुलिस को पूरी कहानी बताई। जिस पर उनका रुआंसा चेहरा देखकर पुलिस उनकी मदद को तैयार हो गई।

इसके बाद पुलिस महेंद्र के बताए पते पर पहुंची और दोनों गधों को बरामद कर थाने ले आई। यहां पर यह दोनों गधे पुलिस के लिए सिर दर्द बन गए। क्योंकि उनके साथ अमर सिंह भी आ गए जो दावा कर रहे थे कि वो गधे उनके हैं। जिस पर किसान महेंद्र सिंह और किसान अमर सिंह में लड़ाई और बहस शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरीके से दोनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने ही गांव में एक चौपाल लगवाई और दोनों पक्ष को बैठाा।

चौपाल में ये तय हुआ कि एक गधा किसान महेंद्र रखेंगे तो दूसरा किसान अमर सिंह। दोनों इस पर मान गए जिसके बाद दोनों से सुलहनामा लिखवाया गया। दो गधों को लेकर हुए इस विवाद के कारण पूरे क्षेत्र में ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, कई शहरों में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

संबंधित समाचार