मीरजापुर : नवरात्रि मेला में डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
विन्ध्याचल/ मीरजापुर, अमृत विचार। शारदीय नवरात्रि मेला के प्रथम दिन जिलाधिकारी प्रियंकानिरंजन और पुलिसअधीक्षक अभिनंदन सिंह ने मेलाक्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने तीनों प्रमुख मंदिरों विंध्यवासिनी, अष्टभुजा तथा कालीखोह के अलावा गंगाघाटों , प्रमुख मार्गो के साथ-साथ विभिन्न वाहन स्टैंडो तथा श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए रैनबसेरा इत्यादि का स्थलीय निरीक्षण किया । भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त शिवप्रताप शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह इत्यादि अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -देवरिया में सोते समय सिर पर वार कर युवक की हत्या
