Hamirpur News: अनियंत्रित डंपर की टक्कर से ट्रक में लगी आग, केबिन में फंसने से चालक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में अनियंत्रित डंपर ने जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी।

हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित डंपर ने जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक में आग लग गई। आग लगने से चालक केबिन में ही फंस गया।

हमीरपुर, अमृत विचार। अनियंत्रित डंपर ने आगे जा रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से चालक ट्रक की केबिन में फंस गया। देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेडव पुलिस टीम ने घायल युवक को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास रविवार दोपहर लगभग 12 बजे कानपुर देहात के मंगलपुर निवासी 30 वर्षीय अरविंद कुमार मौरंग से भरा डंपर लेकर कानपुर को निकला था। शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा से गुजरते समय डंपर के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से मौरंग से भरे डंपर से चालक अरविंद काबू खो बैठा और डंपर ट्रक से टकरा गया।

टक्कर जोरदार थी, इसकी वजह से डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और अरविंद उसी में फंसकर रह गया था। डंपर और ट्रक के बीच हुई टक्कर की वजह से डंपर में आग लग गई। जहाँ हादसा हुआ वहां पास में ही पेट्रोल पंप भी है।

जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित निकाल लिया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

संबंधित समाचार