VIDEO: अरे मुकदमा एक नहीं तुम 500 लिखा दो.... कानपुर में खनन माफियाओं ने कानूनगो को डंपर से कुचलने का किया प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के महाराजपुर में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद।

कानपुर के महाराजपुर में खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। खनन माफियाओं ने कानूनगो को डंपर से कुचलने का प्रयास किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के नर्वल तहसील क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां रात में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन पर राजस्व विभाग की टीम की छापेमारी के दौरान खनन माफियाओं ने डंपर दौड़ाकर कुचलने की कोशिश की। वारदात के दौरान कानूनगो समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।

डंपर से कुचलने की कोशिश करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने एक जेसीबी, दो डंपर और एक स्कार्पियो को जब्त कर लिया। इस घटना में पुलिस ने चार सपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

महाराजपुर थानाक्षेत्र के मूंजखेड़ा गांव में रात में ग्राम समाज की जमीन पर धड़ल्ले से काफी दिनों से अवैध खनन किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस सांठगांठ के चलते इस ओर नजरअंदाज किए हुए थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी विशाख जी से की। इसके बाद उनके निर्देश पर एसडीएम नरवल ऋषभ वर्मा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान वहां पर अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कानूनगो शिवकिशोर तिवारी ने खनन के लिए मना किया तो खनन माफिया सपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र पासवान ठेकेदार ने गालीगलौज करते हुए अभद्रता की। इसके बाद मारपीट करने के साथ जान से मार डालने की धमकी दी। खनन माफियाओं के इशारे पर मिट्टी से भरे डंपर से उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया। लेकिन किसी तरह दूसरी ओर कूदकर उन्होंने अपनी जान बचाई।

ए़सडीएम की सूचना पर मौके पर एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव महाराजपुर थाना की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने मौके से घेराबंदी करके जेसीबी, दो डंपर और स्कार्पियो जब्त कर सीज कर दिया गया। वहीं मौके से रमेश निवासी फत्तेपुरवा, सूरज और रवि निवासी महाराजपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खनिज विभाग अफसरों को भेजी रिपोर्ट

एसडीएम नरवल ऋषभ वर्मा ने बताया कि अवैध खनन की रिपोर्ट खनिज विभाग के अधिकारियों को भेजी गई है पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

खनन माफिया समेत चारों पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट

एसडीएम के अनुसार सपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पासवान काफी अरसे से क्षेत्र में अवैध खनन कर रहा था। पुलिस की सरपरस्ती में यह खेल काफी समय से चल रहा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उनका मुंह चुप करा दिया गया। इस आरोपी पर चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। साथ ही अन्य तीन पर एक-एक मुकदमा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज