लखनऊ: संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप पार्टी का उपवास अनशन रविवार को पांचवे दिन भी जारी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीलेंद्र राठौर ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की आधारशिला मोदी सरकार ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के द्वारा रख दी है। महंगाई से त्रस्त जनता संविधान विरोधी सरकार को उखाड़ कर फेक देगी।
शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार आगामी लोकसभा चुनावों में क्षति को रोकने के लिए आप के नेताओं की गिरफ्तारी के द्वारा नाकाम प्रयास कर रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव ने कहा कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह व सतेंद्र जैन की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ जनता को जागरूक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के बलरामपुर और बीआरडी अस्पताल समेत 8 जिला अस्पतालों का होगा कायाकल्प, खरीदे जायेंगे करोड़ों के उपकरण
