बरेली: अनाथालय में बच्चों के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा की जिला कमेटी ने अनाथालय में जाकर बच्चों को फल वितरित किए। जिला अध्यक्ष पवन शर्मा व सभी पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा की जिला कमेटी ने अनाथालय में जाकर बच्चों को फल वितरित किए। जिला अध्यक्ष पवन शर्मा व सभी पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा, निर्भय गुर्जर, जिला मंत्री राहुल साहू, डॉ. नरेंद्र गंगवार, अभय चौहान, मुकेश राजपूत , विपिन राठौर, देवेंद्र सक्सेना, रामप्रकाश गंगवार, ललित पटेल,जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

इसी तरह सांसद धर्मेन्द्र कश्यप की बेटी कीर्ति ने अपने गांव कांधरपुर में आवास पर समर्थकों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इसके बाद उन्होंने लालफाटक रोड स्थित वद्धा आश्रम में जाकर लोगों को फल वितरित किए। सांसद पुत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। इस दौरान अर्जुन कश्यप, बृजमोहन कश्यप, राम भरोसे,लाल करन पटेल,विपिन कश्यप, सोहन लाल मौर्य,अरूण कश्यप मौजूद रहे।

विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने अपने आवास पर नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण कराने के बाद दवा का निःशुल्क दवा वितरण किया। इस मौके पर विक्की भरतौल, विपुल मिश्रा, जोगराज दिवाकर, विकास मिश्रा, सतीश कटिहा आदि उपस्थित रहे। नरेन्द्र मोदी टीम ने अनाथालय के बच्चों के साथ केट काट कर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। इस दौरान मंडल प्रभारी संजीव अवस्थी, योगेश कुमार बंटी, मुनीश गुप्ता, राजन कुमार, अर्जुन सिंह, शिवम वर्मा और कथा व्यास लवकुश शर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार