World Food Day 2023: 'विश्व खाद्य दिवस' पर इस विधि से बनाएं मसाला ओट्स, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

World Food Day 2023: विश्व खाद्य दिवस एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है। हर साल ‘विश्व खाद्य दिवस’ यानी ‘वर्ल्ड फूड डे’ मनाया जाता है। साल 1945 को संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना की गई थी। इसी के उपलक्ष्य में ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है। फूड डे मनाने का उद्देश्य है दुनिया भर में लोगों को पौष्टिक भोजन करने के महत्व के प्रति जागरूक करना। इस मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं मसाला ओट्स रेसिपी। तो आइए जानते हैं मसाला ओट्स बनाने की सामग्री और विधि

आवश्यक सामग्री 

  • ओट्स- एक कप 
  • टमाटर- 1 कटा हुआ
  • हरी मटर- आधा कप
  • प्याज- 1 कटा हुआ
  • शिमला मिर्च- 1 मीडियम
  • अदरक- 1 टुकड़ा बारीक कटा
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • बीन्स- आधी कटोरी
  • लहसुन- 2-3 कली
  • गाजर- एक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आछा चम्मच
  • धनिया पाउडर- एक चौथाई चम्मच
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • पानी-जरूरत के अनुसार, धनिया पत्ती

बनाने की विधि
सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर बारीक काट कर अलग प्लेट में रख लें। इसके बाद कड़ाही को गैस चूल्हे पर रखकर एक चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालकर चटकने दें। अब अदरक, लहसुन और प्याज डालकर भूनें। फिर इसमें हरी मटर, गाजर, बीन्स डालकर अच्छी तरह भून लें। 2 मिनट के बाद इसमें शिमला मिर्च, टमाटर डालकर पकाएं। जब ये सभी सब्जियां हल्की पक जाएं तो इसमें मसाले जैसे मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर डालकर 2 मिनट तक भूनें ताकि मसाले पक जाएं। अब इसमें ओट्स को पानी से धोकर डालें। फिर स्वादानुसार नमक भी डालें। इसे 5 मिनट तक पकाएं। थोड़ा सा पानी डालें और ढक्कन लगाकर आंच धीमी करके पकने दें। आप देखेंगे कि ओट्स पक चुका है। इसे एक बाउल में निकाल लें और हरी धनिया पत्ती काटकर गार्निश करें। हेल्दी, टेस्टी और पौष्टिक ब्रेकफास्ट पूरी फैमिली के साथ बैठकर सेवन करें।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार