Kanpur News: सेवा भारती समिधा कार्यालय हुआ डिजिटल, कक्षा- एक से लेकर आठ तक के छात्र उठा सकेंगे लाभ
कानपुर में सेवा भारती समिधा कार्यालय हुआ डिजिटल।
कानपुर में सेवा भारती समिधा कार्यालय डिजिटल हुआ। इसका कक्षा- एक से लेकर आठ तक के छात्र लाभ उठा सकेंगे।
कानपुर, अमृत विचार। सेवा भारती एवं फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन सामाजिक सहयोग से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में खासकर कमजोर तबके के लोगों के बीच अनवरत कार्य करता चला आ रहा है। इसी क्रम में सेवा भारतीय उत्तर प्रदेश कानपुर एवं फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन द्वारा स्थानीय सेवा भारतीय समिधा कार्यालय रावतपुर गांव रामलला रोड में डिजिटल स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ किया गया।
जिसका लाभ कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र उठा सकेंगे। जयपुर में स्थित प्रताप विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम में लर्निंग पार्टनर के रूप में रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संघ चालक ज्ञानेंद्र ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल किशोर, प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रांत महामंत्री नवेदु शुक्ला व प्रांत संगठन मंत्री गजेंद्र मौजूद रहे। कार्यक्रम सुरभि भदोरिया व आरती गुप्ता के सौजन्य से संपन्न हुआ।
