VIRAL VIDEO: मगरमच्छ ने बिजली की रफ्तार से किया उड़ते पक्षी का शिकार, इसके बाद ले गया पानी में... वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर अक्सर जंगली जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इन दिनों एक खतरनाक दरियाई जानवर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो तेज रफ्तार से पलक झपकते ही शिकार कर रहा है। 

वायरल हो रहे वीडियो में मगरमच्छ उड़ते हुए पक्षी का शिकार करते नजर आता है। पहले तो मगरमच्छ पानी से बाहर निकल कर मरे हुए जानवरों के ऊपर आराम से लेटा हुआ रहता है। इसी बीच एक पक्षी अनजाने में उड़ता हुआ उसके पास पहुंच जाता है और जैसे ही उसके सिर पर अपना पैर रखता है, मगरमच्छ फौरन जाग जाता है और बिजली की रफ्तार से उसकी गर्दन ही दबोच लेता है। इसके बाद वह उसे पानी में लेकर चला जाता है। इस वीडियो को देखकर आप भी एक बार तो खौफ में आ ही जाएंगे। 

बता दें वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TheBrutalNature नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को सैकड़ों लोगों ने पसंद किया है। वहीं, वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। यूजर्स ये देखकर भी सोच में पड़े हुए हैं कि जब मगरमच्छ के पास खाने के लिए इतने सारे जानवर थे, तो उसने चिड़िया को ही क्यों पकड़ा?

ये भी पढे़ं- world food day: क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य दिवस?, कैसे हुई शुरुआत, जानें इस साल की थीम

 

संबंधित समाचार