तेज स्पीड कार चलाना पड़ा महंगा, शख्स का कटा 6.5 करोड़ का चालान, सुनकर सदमे में आया ड्राइवर!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेज स्पीड कार चलाने पर अमूमन 5 हजार या 10 हजार का चालान कटने के बारे में तो आपने भी सुना होगा। लेकिन जरा आप सोचिए कि किसी शख्स को ओवर स्पीड कार चलाना इतना महंगा पड़ जाए कि उसका करोड़ों का चालान कट जाए। आपको ये सुनने में जरूर हैरानी भरा लगता होगा लेकिन अमेरिका में एक शख्‍स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक शख्स को तेज स्पीड कार चलाना इतना महंगा पड़ गया जितनी उसने सपने में भी उम्‍मीद नहीं की होगी। 

बता दें तय सीमा से 55 किलोमीटर प्रत‍िघंटा अध‍िक गत‍ि से कार चलाने पर पुलिस ने उसे पुलिस ने 1.4 मिलियन डॉलर यानी 6.5 करोड़ का चालान थमा दिया। जिसे देखकर वह सदमे में आ गया। वहीं पुलिस को कोर्ट में घसीटकर ले गया, लेकिन अदालत ने भी उसकी बात नहीं माना और पुलिस के फैसले को सही ठहराया।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जार्जिया के रहने वाले कॉनर कैटो 2 सितंबर को सवाना से होते हुए घर जा रहे थे। रास्‍ते में पुलिस ने उन्हें 90 किलोमीटर प्रत‍िघंटे वाले क्षेत्र में 145 किलोमीटर की स्‍पीड से कार चलते हुए पकड़ा। इस दौरान कॉनर को लग रहा था कि उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। लेकिन जब चालान उनके फोन पर आया तो वह ये देखकर हैरान रह गए। इतने लंबे जुर्माने के बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। उनका 1.4 मिलियन डॉलर का चालान कटा था।  

कॉनर ने कहा, मुझे लगा कि मैं गलत देख रहा हूं। मैंने बार बार उसे देखा। कॉल सेंटर पर फोन किया। बताया कि यह टाइप‍िंग एरर हो गया है। लेकिन सामने से मह‍िला ने जवाब दिया, नहीं सर- आप या तो जुर्माना भर‍िए या फ‍िर आपको कोर्ट के सामने पेश होना होगा। कॉनर ने कहा, मह‍िला की बात सुनकर मैं सदमे में आ गया। 

जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा। कॉनर की ओर से पेश वकील स्‍नेह पटेल ने कहा, मादक पदार्थों की तस्‍करी, हत्‍या, रेप जैसे गंभीर मामलों में भी इतना जुर्माना नहीं लगता। सरकार के प्रवक्‍ता जोशुआ पीकॉक ने कहा, ऐसा इसल‍िए हुआ क्‍योंकि एक ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर सुपर स्‍पीडर्स ने इसे पकड़ा।

गति सीमा से 35 मील से अधिक की रफ्तार वालों को यह साफ्टवेयर पकड़ता है और अपने हिसाब से जुर्माना लगाता है। यह रकम कितनी भी हो सकती है। हालांकि, बात यहीं खत्‍म नहीं होती। मामला कोर्ट में जाता है और जज को वास्‍तव‍िक जुर्माना तय करने का अध‍िकार होता है। जुर्माना 1,000 डॉलर से ज्यादा नहीं हो सकता। आप जानकर हैरान होंगे कि सुपर स्‍पीडर ने शायद सबसे ज्‍यादा जुर्माना लगाया है। 

ये भी पढे़ं- VIRAL VIDEO: मगरमच्छ ने बिजली की रफ्तार से किया उड़ते पक्षी का शिकार, इसके बाद ले गया पानी में... वीडियो देख थम जाएंगी सांसें