Etawah: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़… इनामिया गिरफ्तार, चोरी की कार बरामद, आरोपी पर कई जनपदों में मुकदमें दर्ज
इटावा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़।
इटावा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 15 हजार रुपये का इनामी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इटावा, अमृत विचार। इटावा की बढ़पुरा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ में हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली, कानपुर व औरैया से वाहन चोरी मामले में 15 हजार रुपये इनाम में वाछिंत था। आरोपी के पास से चोरी की इंडिगो कार, एक तमंचा, कारतूस के साथ अन्य सामान बरामद हुआ।
बढ़पुरा पुलिस यमुना पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भगाने लगा। पुलिस ने ओवरटेक करके रोका। तब चालक ने गाड़ी से उतरकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम केशव पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम नगला गौर थाना बढपुरा बताया। आरोपी ने बताया कि उसने कार अयोध्या (फैजाबाद) से चोरी की थी। साथ ही उसने बताया कि वह जनपद में वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी औरैया कोतवाली से 15 हजार रुपये का इनामिया व बढ़परा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी पर कई जनपदों में संगीन धाराओं के मुकदमें दर्ज है।
