हरदोई: ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई के बिलग्राम हरदोई मार्ग बाजपेई भट्ठे के पास एक तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा घटनास्थल पर हुई बाइक सवार की मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार हारुन पुत्र यूनुस 32 वर्ष निवासी ग्राम जरौली शेरपुर जो अपने गांव से हरदोई दवाई लेने जा रहा था। 

जैसे ही बाइक सवार हैबतपुर गांव के निकट वाजपेई भट्ठे के पास पहुंचा तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दौड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया जबकि मौके से ट्रेक्टर चालक फरार हो गया। 

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला मुख्यालय भेज दिया है। बताया जा रहा कि मृतक हारून राजमिस्त्री का काम करता था जिसकी 7 वर्ष पूर्व शादी हुई थी हारून के दो छोटे-छोटे बच्चे थे इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-देवरिया नरसंहार कांड: पीड़ितों से मिले अखिलेश यादव, मृतकों को दी श्रद्धांजलि, घर का नजारा देख रह गए दंग

संबंधित समाचार