Israel-Hamas War : हमास की कैद में 199 लोग, इजराइली सेना बोली- रिहाई के लिए कुछ भी करेंगे...लेबनान बॉर्डर भी खाली कराया जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

येरुशलम/गाजा। इजराइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) का कहना है कि हमास ने 199 लोगों को बंधक बनाकर रखा है। पहले ये आंकड़ा 120 बताया गया था। आईडीएफ प्रवक्ता का कहना है कि बंधक बनाए गए लोगों को गाजा में रखा गया है जिन्हें छुड़ाने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, इजराइल ने कहा है कि लेबनान बॉर्डर पर भी दो किलोमीटर दूर तक का इलाका खाली कराया जाएगा। कल लेबनान में हुए हिजबुल्लाह के अटैक के बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई की थी। इसके बाद इजराइल की 28 कम्युनिटीज को वहां से हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाएगा।

इजरायली सैन्य प्रवक्ता डेनियल हगारी ने बताया कि हमने 199 बंधकों के परिवारों को भी सूचित किया है जिन्हें गाजा में कैद कर रखा गया है। बंधकों को छुड़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और उनकी सुरक्षित रिहाई हमारी सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राथमिकता है। हम लगातार बंधक बनाए गए लोगों को बारे में सूचना जुटा रहे हैं और उनके परिवारों के साथ लगातार संपर्क में हैं। आईडीएफ और इजरायली सरकार बंधकों को वापस लाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। उनकी रिहाई के लिए कुछ भी करेंगे।

बाइडेन ने कोलोराडो दौरा स्थगित किया, इजराइल-हमास संघर्ष पर करेंगे बातचीत 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोलोराडो की अपनी यात्रा स्थगित कर दी और वाशिंगटन में रहकर पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर बैठकें करने का फैसला किया है। बाइडेन को कोलोराडो जाकर विंड टॉवर निर्माण के लिए दुनिया के सबसे बड़े संयंत्र सीएस विंड का दौरा करना था। बाइडेन इजराइल पर तथा गाजा में बढ़ती मानवीय चिंताओं पर अपने सहयोगियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष में अंतरराष्ट्रीय कानून कहां उपयुक्त बैठता है?

संबंधित समाचार