Jalaun News: चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग... चपेट में आकर बड़े भाई की मौत, छोटे का चल रहा उपचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में झुलसने से बड़े भाई की मौत हो गई।

जालौन में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने से झुलसने से बड़े भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि छोटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जालौन, अमृत विचार। सात अक्टूबर को रात्रि के समय चाय बनाते वक्त अचानक छोटे सिलेंडर में आग लग गई। जिसे बुझाने का प्रयास कर रहे दोनों भाई उस समय बुरी तरह झुलस गए थे, जब सिलेंडर एक धमाके साथ फट गया था। इसमें झुलसे भाइयों को उपचार के लिए उरई से झांसी रेफर किया गया था। झांसी में उपचार के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो घर में मातम छा गया।

 एट कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर दो महारानी लक्ष्मी बाई में पुराने थाने के पास हाजी असगर अली रात के समय 5 किलो के छोटे सिलेंडर पर चाय बना रहे थे, इस दौरान अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव होने से आग लग गई। आग लगते ही चीख पुकार सुनकर उनके दोनों पुत्र राशिद उर्फ फटू और बड़ा भाई नासिर उर्फ गोविंदा आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

सिलेंडर में लगी आग को जब वह मिट्टी डालकर बुझा रहे थे इसी दौरान अचानक सिलेंडर गर्म होते ही फट गया जिसकी चपेट में आकर दोनों लोग बुरी तरह झुलस गए थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर रशीद और नासिर की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया था।

झांसी में उपचार के दौरान नासिर 52 वर्ष की मौत हो गई। यह खबर जैसे ही एट में परिवारीजनों को हुई तो घर में मातम छा गया। दो वर्ष पहले ही मृतक की पत्नी की मौत हो गई थी। मृतक के दो बेटे है, जिसमें एक की शादी हो गई। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार